बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाच-गा रही महिला की थमी सांसें...3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
भारत

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाच-गा रही महिला की थमी सांसें...3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 09 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाच-गा रही महिला की थमी सांसें...3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के गांव सैंज
    विज्ञापन Website development Agency

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाच-गा रही महिला की थमी सांसें...3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया


    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के गांव सैंज में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। गांव की 44 वर्षीय वीना देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उनके तीन बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया।

    जानकारी के अनुसार वीना देवी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। समारोह में वह अन्य लोगों के साथ नाच-गा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। पहले लोगों ने इसे सामान्य परेशानी समझा, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह लेकर पहुंचे, मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

    बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले वीना देवी के पति का भी निधन हो चुका था। पति की मौत के बाद उन्होंने खेती-बाड़ी और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार को संभाला। तीनों बच्चों का पालन-पोषण किया। ग्रामीणों के अनुसार वह बेहद मेहनती और संघर्षशील महिला थीं, जिन्होंने हर मुश्किल परिस्थिति में अपने बच्चों को संभाले रखा।

    महिला की अचानक मौत से अब दो बेटियों और एक बेटे के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों की आर्थिक सहायता और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है

    ✕
    विज्ञापन web development agency