बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
शराब कारोबारी की जमीन नीलाम, कई डिफाल्टर पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी
भारत

शराब कारोबारी की जमीन नीलाम, कई डिफाल्टर पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 20 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    शराब कारोबारी की जमीन नीलाम, कई डिफाल्टर पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी आबकारी व कराधान विभाग का सबसे बड़ा एक्शन, दो ट्रक भी कर दिए सेल प्रदेश आबकारी एवं कराधान
    विज्ञापन Website development Agency

    शराब कारोबारी की जमीन नीलाम, कई डिफाल्टर पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी


    आबकारी व कराधान विभाग का सबसे बड़ा एक्शन, दो ट्रक भी कर दिए सेल

    प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग ने प्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने एक डिफाल्टर शराब कारोबारी से बकाया राशि वसूलने के लिए उसकी संपत्ति को कुर्क कर नीलाम कर दिया है। एक अन्य डिफाल्टर शराब कारोबारी के दो ट्रक ही बेच दिए। पूर्व में केवल जुर्माना लगाकर छोड़े जाने की परिपाटी को तोड़ते हुए विभाग ने इस कड़े कदम से स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी राजस्व को चूना लगाने वालों को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह मामला कांगड़ा के उपमंडल शाहपुर का है, जहां नगरोटा का एक शराब कांट्रैक्टर पिछले एक साल से करीब 20 लाख रुपए के भुगतान में आनाकानी कर रहा था। विभाग ने नियमानुसार कई नोटिस जारी किए, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्त रुख अपनाते हुए कारोबारी की अटैच की गई भूमि को नीलाम कर दिया। इस नीलामी से 2 लाख 51 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है, जबकि शेष 17.5 लाख रुपए के लिए अन्य संपत्तियों की जांच जारी है।

    उक्त शराब का ठेका कारोबारी ने अपनी पत्नी के नाम पर लिया था और आबंटन के समय चार कनाल 13 मरले जमीन अटैच की थी। विभाग का आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए शातिर तरीके से जमीन का बड़ा हिस्सा पति के नाम स्थानांतरित कर दिया गया और केवल 10 मरले जमीन ही पत्नी के नाम छोड़ी गई। विभाग ने इसी 10 मरले जमीन को कुर्क कर इसकी नीलामी प्रक्रिया पूरी की है। महकमे ने ठेकेदार द्वारा विभाग के साथ की गई ठगी पर सख्ती करते हुए अन्य संपत्तियों को लेकर फाइल बना दी है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency