बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
सीबीएसई स्कूलों में होगी परीक्षा पास करने वाले 5623 शिक्षकों की नियुक्ति, बड़े स्तर पर होंगे तबादले
भारत

सीबीएसई स्कूलों में होगी परीक्षा पास करने वाले 5623 शिक्षकों की नियुक्ति, बड़े स्तर पर होंगे तबादले

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 30 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    सीबीएसई स्कूलों में होगी परीक्षा पास करने वाले 5623 शिक्षकों की नियुक्ति, बड़े स्तर पर होंगे तबादले* Himachal: 5,623 teachers who passed the exams will be appo
    विज्ञापन Website development Agency

    सीबीएसई स्कूलों में होगी परीक्षा पास करने वाले 5623 शिक्षकों की नियुक्ति, बड़े स्तर पर होंगे तबादले*


    Himachal: 5,623 teachers who passed the exams will be appointed to 155 CBSE schools in May.

     हिमाचल प्रदेश के 155 सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 मार्च को नौ हजार पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए जाने की संभावना है। परिणाम जारी होते ही 5623 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया मई में शुरू कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अनुसार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को स्कूलों के चयन में ज्यादा विकल्प मिलेंगे, जिससे पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।


    परीक्षा में टॉप करने वाले शिक्षक के पास रहेगा ये विकल्प

    परीक्षा में टॉप करने वाले शिक्षक के पास अपनी पसंद के स्कूल का चयन करने का विकल्प रहेगा। इसके बाद क्रमवार मेरिट सूची के अनुसार अन्य शिक्षकों से विकल्प लिए जाएंगे। यदि किसी स्कूल के लिए अधिक आवेदन आते हैं तो उच्च मेरिट वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। बोर्ड की ओर से प्रत्येक अभ्यर्थी का विस्तृत डाटा, जिसमें मेरिट पोजीशन, श्रेणी, प्राप्तांक, सत्यापित दस्तावेज और पोस्टिंग वरीयताएं शामिल की जाएंगी। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने उदाहरण देते हुए कहा गया है कि यदि किसी विषय में 134 पद उपलब्ध हैं तो टॉपर शिक्षक के पास सभी 134 विकल्प खुले रहेंगे, दूसरे स्थान पर रहने वाले के पास 133 विकल्प और इसी क्रम में आगे विकल्प घटते जाएंगे।


    मेरिट सूची तैयार कर नियुक्तियां दी जाएंगी

    इसलिए पोस्ट-वाइज काउंसलिंग कराना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर विषयवार मेरिट सूची तैयार कर नियुक्तियां दी जाएंगी। शिक्षा निदेशालय ने इस पूरी प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करने की तैयारी कर ली है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर पहले कानूनी अड़चनें सामने आई थीं, लेकिन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद शिक्षा सचिव ने बोर्ड और निदेशालय को तुरंत प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।


    चुनाव आयोग से लेनी होगी मंजूरी

     प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू है, ऐसे में नियुक्तियों से पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेना आवश्यक होगा। विभाग इस दिशा में भी तैयारी कर रहा है ताकि प्रक्रिया में कोई देरी न हो।


    पहले प्रिंसिपल, फिर अन्य शिक्षक

     भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले प्रिंसिपलों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद क्रमवार अन्य विषयों के शिक्षकों की तैनाती की जाएगी, ताकि स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो सके।


    बड़े स्तर पर होंगे तबादले

    5623 शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले भी किए जाएंगे। नए शिक्षकों को समायोजित करने के लिए वर्तमान स्टाफ में फेरबदल किया जाएगा, जिससे सभी स्कूलों में संतुलित स्टाफ उपलब्ध हो सके।

     


    बोर्ड ने शिक्षा विभाग को भेजा सीबीएसई सब काडर परीक्षा का परिणाम

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई सब काडर की परीक्षा का परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद लंबे समय से रुका यह परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 22 मार्च को आयोजित हुई इस परीक्षा के परिणाम पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी। बुधवार, 29 अप्रैल को अदालत ने प्रदेश सरकार और बोर्ड को परिणाम घोषित करने की अनुमति दे दी। डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार बोर्ड ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर परिणाम को आगामी कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को भेजा दिया है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency