बड़ी खबरें
● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में RTI कार्यकर्ता कर्मचंद भाटिया गिरफ्तार
भारत

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में RTI कार्यकर्ता कर्मचंद भाटिया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 29 Aug, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में RTI कार्यकर्ता कर्मचंद भाटिया गिरफ्तार शिमला: सोशल मीडिया पर हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों द्वारा
    विज्ञापन Website development Agency

    सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में RTI कार्यकर्ता कर्मचंद भाटिया गिरफ्तार

    शिमला: सोशल मीडिया पर हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने संबंधी कथित भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में शिमला पुलिस ने RTI कार्यकर्ता कर्मचंद भाटिया को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

    पुलिस थाना सदर शिमला में इस संबंध में अभियोग संख्या 110/2026, दिनांक 27 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। मामला BNS की धारा 353(1)(b), 196(1)(b) और 336(4) के तहत पंजीकृत किया गया है।

    शिमला के SSP गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्मचंद भाटिया ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों के धरना-प्रदर्शन से संबंधित एक पोस्ट प्रसारित की थी, जबकि ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई थी।

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उक्त पोस्ट AI आधारित एप्लीकेशन की सहायता से तैयार कर फेसबुक पर अपलोड की गई थी।

    पुलिस ने आरोपी को 27 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। इसके बाद 28 अगस्त 2026 को उसे JMIC-8, शिमला की अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को आरोपी का दो दिन का रिमांड मिला है।

    फिलहाल मामले की जांच जारी है। SSP गौरव सिंह ने कहा कि शिमला पुलिस सोशल मीडिया पर तथ्यात्मक और जिम्मेदार सूचना के प्रसार को लेकर गंभीर है। कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    ✕
    विज्ञापन web development agency