बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
SSB में 1060 पदों पर बंपर भर्ती, कांस्टेबल के 827-हैड कांस्टेबल के 233 पदों के लिए इस डेट तक करें आवेदन
भारत

SSB में 1060 पदों पर बंपर भर्ती, कांस्टेबल के 827-हैड कांस्टेबल के 233 पदों के लिए इस डेट तक करें आवेदन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 15 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    SSB में 1060 पदों पर बंपर भर्ती, कांस्टेबल के 827-हैड कांस्टेबल के 233 पदों के लिए इस डेट तक करें आवेदन रक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाने और देश सेवा करने का
    विज्ञापन Website development Agency

    SSB में 1060 पदों पर बंपर भर्ती, कांस्टेबल के 827-हैड कांस्टेबल के 233 पदों के लिए इस डेट तक करें आवेदन


    रक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाने और देश सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। गृह मंत्रालय के अधीन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1060 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के अंतर्गत कांस्टेबल के 827 पद और हैड कांस्टेबल के 233 पद शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और योग्य उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगे। योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।


    शैक्षणिक योग्यता: अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए उम्मीदवार के पास वैध ‘हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस’ होना चाहिए। तकनीकी पदों (जैसे बढ़ई, लोहार आदि) के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या कार्य अनुभव की आवश्यकता हो सकती है।


    आयुसीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है (पदों के अनुसार इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है)। सरकारी नियमों के अनुसार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।


    आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपए है, जबकि एससी, एसटी, पूर्व सैनिकों और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है।


    ऐसे होगा चयन


    एसएसबी कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को चार मुख्य चरणों से गुजरना होगा…


    शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी): इसमें दौड़, लंबाई और सीने की माप शामिल होगी।


    लिखित परीक्षा: शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कम्प्यूटर आधारित या ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी।


    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: ट्रेड से संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों के कौशल की जांच की जाएगी।


    चिकित्सा परीक्षण: अंतिम रूप से चयनित होने के लिए उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency