ये भी पढ़ें
त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार
कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजीन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-
त्योहारों के सीजन को देखते हुए व्यापार मंडल कुनिहार ने व्यापारियों और आम जनता को बड़ी राहत दी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रों से लेकर 10 नवंबर तक कुनिहार बाजार सोमवार को भी खुला रहेगा।
व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया है कि आगामी 10 नवंबर तक साप्ताहिक अवकाश सोमवार को नहीं रहेगा और बाजार सामान्य दिनों की तरह पूरी तरह खुला रहेगा।
प्रधान एवं समस्त कार्यकारिणी व्यापार मंडल कुनिहार (रजि.) जिला सोलन ने कहा कि नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के चलते बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है, इसलिए व्यापारियों के हित और ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
व्यापार मंडल ने आशा व्यक्त की है कि यह त्योहारी सीजन सभी व्यापारी भाइयों के लिए उन्नति, समृद्धि और लाभ लेकर आएगा।


