बड़ी खबरें
कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार सोलन के नम्बरदारों ने भरी हुंकार! मानदेय, टोल टैक्स और राजस्व भत्ते को लेकर सरकार से उठाईं बड़ी मांगें 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार सोलन के नम्बरदारों ने भरी हुंकार! मानदेय, टोल टैक्स और राजस्व भत्ते को लेकर सरकार से उठाईं बड़ी मांगें 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज
बी.एल. स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मजदूर दिवस
भारत

बी.एल. स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मजदूर दिवस

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 30 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    बी.एल. स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मजदूर दिवस कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :- बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी

    बी.एल. स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मजदूर दिवस

    कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :- बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जानकरी देते हुए लायन इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर ने बताया की कार्यक्रम में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, एन.सी.सी. कैडेट्स, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा लायन ईको क्लब के बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों द्वारा मजदूरों के महत्व और उनके योगदान को दर्शाने के लिए भाषण, कविता पाठ, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने समाज में श्रमिकों की अहम भूमिका को समझा और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।

    विद्यालय के छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी इस दिन को खास बनाते हुए अपनी कक्षाओं में सहयोग करने वाले सहायक कर्मचारियों को भेंट देकर सम्मानित किया। बच्चों ने उन्हें धन्यवाद स्वरूप कार्ड और फूल भेंट किए, जिससे पूरे वातावरण में भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन देखने को मिला।

    विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्था की सफलता में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे हमेशा श्रम का सम्मान करें और समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशील रहें।

    इस प्रकार, मजदूर दिवस का यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सम्मान की भावना विकसित करने में भी सहायक सिद्ध हुआ।