बड़ी खबरें
कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार सोलन के नम्बरदारों ने भरी हुंकार! मानदेय, टोल टैक्स और राजस्व भत्ते को लेकर सरकार से उठाईं बड़ी मांगें 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार सोलन के नम्बरदारों ने भरी हुंकार! मानदेय, टोल टैक्स और राजस्व भत्ते को लेकर सरकार से उठाईं बड़ी मांगें 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज
धुरंधर 2 पर स्क्रिप्ट कॉपी करने का लगा आरोप
भारत

धुरंधर 2 पर स्क्रिप्ट कॉपी करने का लगा आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 01 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    धुरंधर 2 पर स्क्रिप्ट कॉपी करने का लगा आरोप बता दें कि ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फ़िल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' उ

    धुरंधर 2 पर स्क्रिप्ट कॉपी करने का लगा आरोप

    बता दें कि ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फ़िल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' उनकी 2023 में लिखी गई एक स्क्रिप्ट पर बेस्ट है. अपने दावे के समर्थन में रजिस्ट्रेशन की जानकारी और डॉक्यूमेंट पेश करते हुए, फ़िल्ममेकर ने कहा है कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    संतोष ने आगे कहा कि उन्हें अपनी स्क्रिप्ट कॉपी होने का एहसास फ़िल्म देखने के बाद ही हुआ, जो बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त परफॉर्म कर रही है. फिल्म मेकर ने मीडिया से कहा, "आप सभी ने शायद 'धुरंधर 2' देखी होगी. यह हर जगह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फ़िल्म देखने के बाद मुझे पता चला कि यह मेरी ही स्क्रिप्ट और कहानी है. मैंने इसे 2023 में बहुत मेहनत से लिखा था. मैंने इसे कई कंपनियों को सुनाया था, क्योंकि मुझे बताया गया था कि अगर फ़िल्म में बड़े कलाकार चाहिए, तो उसके पीछे किसी कॉर्पोरेट संस्था का सपोर्ट होना ज़रूरी है."

    स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशनमें रजिस्टर करवाई हुई है स्क्रिप्ट

    फ़िल्ममेकर ने बताया कि उन्होंने प्रोजेक्ट को बड़े स्केल पर बनाने की कोशिश में कई प्रोडक्शन हाउस को स्क्रिप्ट दिखाई थी, जिनमें सोनी पिक्चर्स, जी स्टूडियोज, टी-सीरिज और धर्मा प्रोडक्शन शामिल हैं. उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती दौर में उनके मन में कास्टिंग को लेकर कुछ और ही सोच थी, और मुख्य भूमिका के लिए उनकी पहली पसंद आदित्य कॉय कपूर थे. संतोष ने आगे बताया, 'मैंने अपनी कहानी स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर करवाई.' संतोष ने ज़ोर देकर कहा कि उनकी स्क्रिप्ट आधिकारिक तौर पर रजिस्टर है और उनके पास अपने इस दावे को साबित करने के लिए सबूत भी मौजूद हैं. उन्होंने कहा, "मैंने बहुत कोशिश की, और अपनी कहानी कई लोगों को भेजी. मैं स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन का सदस्य हूँ, और मैंने नवंबर 2023 में वहां अपनी कहानी रजिस्टर करवाई थी."

    धुरंधर 2 के मेकर्स केस करेंगे संतोष

    अपनी बात दोहराते हुए संतोष ने कहा कि वह इस मामले को कानूनी तौर पर आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, भले ही उन्होंने फिल्म की सफलता को माना हो. संतोष ने कहा, 'मैं इस फिल्म पर केस कर रहा हूं, क्योंकि भले ही उन्होंने एक अच्छी फिल्म बनाई हो, लेकिन मेरी कहानी का गलत इस्तेमाल हुआ है. मैंने यह फिल्म सिनेमा और मनोरंजन के लिए लिखी थी, लेकिन उन्होंने इसे राजनीतिक प्रोपेगैंडा बना दिया. इससे मुझे दुख हो रहा है.' उन्होंने आगे इस बात पर ज़ोर दिया कि यह मुद्दा उनके निजी अनुभव से कहीं ज़्यादा बड़ा है. उन्होंने कहा, 'मेरे साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए, और इसीलिए मैं लोगों को इसके बारे में बताने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा.'

    कौन हैं फिल्म मेकर संतोष

    आईएमडीबी प्रोफाइल के मुताबिक संतोष कुमार RS कर्नाटक के शिवमोग्गा ज़िले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है। उन्होंने कन्नड़ फिल्म कैंपस क्रांति (2023) से अपने डायरेक्शन की शुरुआत की और अभी युवां रॉबिनहुड पर काम कर रहे हैं, जो 2026 में आने वाली एक पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर है.