बड़ी खबरें
RBI Loan Recovery Rules: EMI नहीं चुकाई तो क्या बैंक आपका मोबाइल या लैपटॉप लॉक कर सकता है? जानिए 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे ये नियम अमृत कथा: जब श्रीकृष्ण गुरु दक्षिणा के लिए यमलोक पहुंच गए अमृत कथा: जब महादेव को भी मांगनी पड़ी मां अन्नपूर्णा से भिक्षा पेट बाहर निकलना सिर्फ खूबसूरती की समस्या नहीं! जानिए क्यों बढ़ती है तोंद और इसे कम करने का सही तरीका चंबा में बड़ा बस हादसा: 10 लोगों की मौत, कई घायल ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर लग सकता है शुल्क! केंद्र सरकार ने संसद में पेश किया नया विधेयक HPSEB पेंशनर्स की मांग: 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के सभी देय लाभ तुरंत जारी किए जाएं फर्जी PhD विवाद में बड़ा मोड़: हाईकोर्ट से अंतरिम राहत के बाद 3 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने फिर संभाला कार्यभार, 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई ओडिशा में बाढ़ का कहर: क्या पीड़ितों तक समय पर पहुंच पाएगी राहत? हिमाचल में कैबिनेट विस्तार की आहट: CM सुक्खू के दिल्ली दौरे से बढ़ी सियासी हलचल, हाईकमान से होगी अहम चर्चा RBI Loan Recovery Rules: EMI नहीं चुकाई तो क्या बैंक आपका मोबाइल या लैपटॉप लॉक कर सकता है? जानिए 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे ये नियम अमृत कथा: जब श्रीकृष्ण गुरु दक्षिणा के लिए यमलोक पहुंच गए अमृत कथा: जब महादेव को भी मांगनी पड़ी मां अन्नपूर्णा से भिक्षा पेट बाहर निकलना सिर्फ खूबसूरती की समस्या नहीं! जानिए क्यों बढ़ती है तोंद और इसे कम करने का सही तरीका चंबा में बड़ा बस हादसा: 10 लोगों की मौत, कई घायल ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर लग सकता है शुल्क! केंद्र सरकार ने संसद में पेश किया नया विधेयक HPSEB पेंशनर्स की मांग: 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के सभी देय लाभ तुरंत जारी किए जाएं फर्जी PhD विवाद में बड़ा मोड़: हाईकोर्ट से अंतरिम राहत के बाद 3 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने फिर संभाला कार्यभार, 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई ओडिशा में बाढ़ का कहर: क्या पीड़ितों तक समय पर पहुंच पाएगी राहत? हिमाचल में कैबिनेट विस्तार की आहट: CM सुक्खू के दिल्ली दौरे से बढ़ी सियासी हलचल, हाईकमान से होगी अहम चर्चा
“योग करे जो मन से, रोग रहे वो तन से दूर”
भारत

“योग करे जो मन से, रोग रहे वो तन से दूर”

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 21 Jun, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    “योग करे जो मन से, रोग रहे वो तन से दूर”  _कुनिहार के बी.एल. स्कूल में गूंजा योग का स्वर, बच्चों ने जाना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र_ कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए

    “योग करे जो मन से, रोग रहे वो तन से दूर” 

    _कुनिहार के बी.एल. स्कूल में गूंजा योग का स्वर, बच्चों ने जाना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र_

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    21 जून की सुबह जब सूरज निकला, तो बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार का प्रांगण सिर्फ स्कूल नहीं, एक योगशाला बन गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यहां ऐसा नज़ारा दिखा जहाँ हर सांस में शांति और हर आसन में अनुशासन दिख रहा था।

    कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय अध्यक्ष *गोपाल शर्मा* के स्वागत से हुई। छात्रों और शिक्षकों की तालियों के बीच उन्होंने कहा – “योग कोई कसरत नहीं, यह जीवन जीने की कला है। जब भारत का यह ज्ञान पूरी दुनिया अपना रही है, तो हमें गर्व के साथ इसे अपनाना चाहिए।”

    माहौल को जीवंत बनाया शारीरिक शिक्षिका *अरुणा शर्मा* ने। उन्होंने न सिर्फ ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम करवाए, बल्कि हर आसन के पीछे छिपा विज्ञान भी समझाया। बच्चों की आँखों में उत्सुकता थी और चेहरों पर एक अलग सी शांति। 

    एस.एस.एस. प्रभारी *पूनम शर्मा* ने बताया कि इस बार एन.एस.एस., एन.सी.सी., स्काउट्स-गाइड्स और लायन इको क्लब के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच पर मुख्याध्यापिका *सुषमा शर्मा*, उप-प्रधानाचार्य *पुरुषोत्तम लाल*, *शिवानी शर्मा* और अन्य प्रभारी शिक्षक भी मौजूद रहे।

    अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष *रतन तंवर* ने कहा, “अगर हम बचपन से ही योग को अपनाएं, तो आने वाली पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेगी।”

    करीब एक घंटे तक चला यह सामूहिक योगाभ्यास संकल्प के साथ खत्म हुआ – “स्वस्थ रहेंगे, स्वस्थ रखेंगे।” अंत में सभी को फल और जूस देकर ऊर्जा का संचार किया गया।

    कुल मिलाकर यह कार्यक्रम सिर्फ एक दिवस की औपचारिकता नहीं रहा, बल्कि बच्चों के मन में यह बीज बो गया कि स्वस्थ शरीर और शांत मन ही असली सफलता है।