बड़ी खबरें
कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार सोलन के नम्बरदारों ने भरी हुंकार! मानदेय, टोल टैक्स और राजस्व भत्ते को लेकर सरकार से उठाईं बड़ी मांगें 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार सोलन के नम्बरदारों ने भरी हुंकार! मानदेय, टोल टैक्स और राजस्व भत्ते को लेकर सरकार से उठाईं बड़ी मांगें 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज
बी.एल. स्कूल कुनिहार का शानदार प्रदर्शन, 12वीं का परिणाम 100 प्रतिशत
भारत

बी.एल. स्कूल कुनिहार का शानदार प्रदर्शन, 12वीं का परिणाम 100 प्रतिशत

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 04 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :- बी.एल. स्कूल कुनिहार का शानदार प्रदर्शन, 12वीं का परिणाम 100 प्रतिशत बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्

    कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    बी.एल. स्कूल कुनिहार का शानदार प्रदर्शन, 12वीं का परिणाम 100 प्रतिशत

    बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए बारहवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के तीनों संकाय—कला, वाणिज्य और विज्ञान—में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं, जिससे पूरे विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    विद्यालय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कला संकाय में वैशाली ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दक्ष ठाकुर ने 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय, सोनम ने 89.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। पलक वर्मा ने 88.3 प्रतिशत अंक लेकर चतुर्थ तथा पियूष ने 87.2 प्रतिशत अंक लेकर पंचम स्थान प्राप्त किया।

    वाणिज्य संकाय में तन्मय ने 89.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशुमन और दिशिता ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। दिव्या ने 83.4 प्रतिशत अंक लेकर चतुर्थ तथा निहारिका व् अमन वर्मा ने 82.2 प्रतिशत अंक लेकर पंचम स्थान प्राप्त किया।

    विज्ञान संकाय में अविका ने 89 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौम्या ठाकुर और उर्वशी ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। अंजलि ने 85 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय, वैभव ने 84.2 प्रतिशत अंक लेकर चतुर्थ तथा पल्लवी पाल ने 83.6 प्रतिशत अंक लेकर पंचम स्थान प्राप्त किया।

    विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि तीनों संकायों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।

    उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय पिछले 31 वर्षों से निरंतर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दे रहा है और हिमाचल प्रदेश में ‘A ग्रेड’ का दर्जा प्राप्त कर चुका है। विद्यालय के विद्यार्थी न केवल शिक्षा, बल्कि खेल-कूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

    विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, पीटीए अध्यक्ष रतन तंवर तथा समस्त अध्यापक वर्ग ने भी सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।